हिंदी
मुंबई: मुंबई में वैवाहिक विवाद के चलते 35 वर्षीय पत्नी को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने रविवार की रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया यह घटना तब हुई जब महिला उपनगरीय खार में अपने नियोक्ता के आवास से बाहर निकली।
अधिकारी ने कहा कि महिला की गर्दन में चोटें आईं है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और हमलावर को धारावी में स्थित उसके घर से पकड़ा गया है।
Published : 31 July 2023, 7:30 AM IST
No related posts found.