Maharajganj: निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत, संचालक और डॉक्टर फरार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां आपरेशन के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई है। इस घटना के बाद हॉस्पिटल संचालक और डॉक्टर मौके से फरार हो गए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 April 2021, 3:33 PM IST

महराजगंजः जिले में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक प्रसूता की मौत हो गई है। जिसके कारण महिला के परिजनों में आक्रोश है।

मामला घुघली कस्बे के एक निजी अस्पताल का है। जहां अस्पताल में ही एक महिला ने ऑपरेशन के दौरान तड़प-तड़प कर जान दे दी। परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर शव रखकर किया हंगामा। इस घटना के बाद हॉस्पिटल संचालक और डॉक्टर मौके से फरार हो गए हैं।

Published : 
  • 30 April 2021, 3:33 PM IST