हिंदी
निचलौल (महराजगंज): जनपद निचलौल क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव कनमिसवा में मुखबिर की सूचना पर घरों के पीछे तस्करी के लिए छुपाकर रखी गयी चार ट्राली गुड़ बरामद की गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सूचना पाकर झुलनीपुर समवाय प्रभारी निरीक्षक जयन्ताघोष, पथलहवा समवाय प्रभारी उप निरीक्षक वी खैजमंग व स्थानीय चौकी बहुआर थाना निचलौल से उप निरीक्षक कपिल प्रजापति अपने हमराही सुशील सिंह, अंकित यादव, रविकान्त उपाध्याय के साथ मौके पर पहुंचे।

इस दौरान नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल व राजस्व निरीक्षक मनीष पटेल की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय पिलर संख्या 499/4 के पास से चार ट्राली पर लदे 402 बोरी गुड़ लगभग 135 क्विंटल को बरामद कर कस्टम निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया।
Published : 25 March 2025, 8:19 PM IST
Topics : Custom Department Maharajganj News nepal border nichlaul Quintals of Jaggery smuggling UP News