हिंदी
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बिछवा पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की 628 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने एक कंटेनर समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बिहार ले जाई जा रही थी शराब
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, यह अवैध शराब चंडीगढ़ से लोड होकर बिहार में बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कंटेनर को रोका और छानबीन के दौरान शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।
50 लाख रुपए की बताई जा रही कीमत
पुलिस के मुताबिक, बरामद की गई शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है।
एसपी मैनपुरी का बयान
इस मामले पर एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि बिछवा पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त अभियान में दिलीप चौधरी नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर 628 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। आरोपी राजस्थान के बाड़बेर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि यह शराब चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी।
पकड़ी गई शराब जुबली और ब्लैक स्क्वाड ब्रांड की है। जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए है। इसके अलावा, शराब के साथ एक कंटेनर ट्रक भी बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी का आपराधिक बैकग्राउंड की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी है।
Published : 18 December 2024, 4:55 PM IST
Topics : illegal English liquor mainpuri news ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist SOG Team UP News UP Police