हिंदी
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों यूपी में समाजवादी विजय रथ यात्रा निकाल रहे है। इसी क्रम में अखिलेश यादव की विजय यात्रा आज मैनपुरी पहुंची, जहां उनकी इस यात्रा के दौरान भारी जनसैलाब उमड़ा। अखिलेश की इस यात्रा को सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, जगह-जगह उनके स्वागत के लिये भारी भीड़ उमड़ रही है। अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा मैनपुरी से इटावा तक जायेगी।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने मैनपुरी में एक जनसभा को भी संबोधित किया और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के कारण आम लोगों को जिल्लत का सामना करना पड़ा है। ऐसी सरकार से हर कोई परेशान है। इस बार यूपी की जनता ने भाजपा सरकार को को हटाने का फैसला कर लिया है। इस बार यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक हार होने वाली है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार को बुल्डोजर चलाने का शोक है। भाजपा बताये लखीमपुर में कब बुल्डोजर चलेगा। लखीमपुर में किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का कोई दोषी है तो वे भाजपा सरकार में गृह राज्यमंत्री हैं, उन पर बड़े सवाल उठ रहे हैं लेकिन भाजपा उनको बचा रही है। अखिलेश ने कहा कि सबसे ज्यादा गंडे, बदमाश और माफियाओं को संरक्षण देने वाली यदि कोई सरकार है तो वह भाजपा है।

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी ने सैनिक स्कूल बनायी थी लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने उस काम को थोड़ा भी आगे नहीं बढ़ाया। हमने यहां एक्सप्रेसवे बनाया, जो देश की अब भी सबसे बड़ा एक्सप्रेस है। जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो ऐसे एक्सप्रेसवे बनते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों को समाजवादी ने सम्मान दिया।

अखिलेश यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि देश का संविधान बचाने के लिये साइकिल की रफ्तार को बढ़ाना जरूरी है। यह चुनाव केवल हमारे आपके भाग्य का फैसला नहीं करेगा बल्कि यह देश के भाग्य का भी फैसला करेगा। क्योंकि यूपी चुनाव के बाद केंद्र यानि लोकसभा के चुनाव होने हैं। इसलिये साइकिल को जिताना जरूरी है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे साथ हर तरह के रंग जुड़े हैं, जो एक गुलदस्ता बनाता है। लेकिन ये भाजपा वाले रंगों का महत्व नहीं समझते।
Published : 21 December 2021, 1:34 PM IST
No related posts found.