बटाला गोलीबारी कांड का मुख्य आरोपी भारत-भूटान सीमा से गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

पंजाब में गुरदासपुर जिले के पास बटाला में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में भारत-भूटान सीमा से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार (फाइल)
गिरफ्तार (फाइल)


चंडीगढ़: पंजाब में गुरदासपुर जिले के पास बटाला में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में भारत-भूटान सीमा से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा, गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 21 साल है और आपराधिक पृष्ठभूमि वाला यह युवक हत्या के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर था।

डीजीपी यादव ने एक आधिकारिक बयान में कहा, तकनीकी जानकारी और सबूतों के आधार पर, पंजाब के खुफिया तंत्र ने आरोपी व्यक्ति के पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में होने का पता लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘बटाला पुलिस ने तुरंत एक टीम पश्चिम बंगाल भेजी और उनके साथ सटीक जानकारी साझा की।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने केन्द्रीय एजेंसियों और पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के डीजीपी ने हर प्रकार का सहयोग देने के लिए पश्चिम बंगाल के डीजीपी को धन्यवाद भी दिया।

डीजीपी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पूरा मॉड्यूल विदेश से संचालित हो रहा था। गिरफ्तार आरोपी को इस प्रकार के अपराध करने के लिए विदेश में बैठे आका से धन प्राप्त हो रहा था।’’ धन के लेन-देन का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 










संबंधित समाचार