हिंदी
महराजगंजः पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को थाना कोतवाली पर पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। एसपी ने थाना क्षेत्र की जनता की पुलिस संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की और पुलिस की बनी 10 टीम द्वारा मौके पर जाकर मामलों का तत्काल निस्तारण कराया गया। शुक्रवार को कुल सामने आये 22 में से 19 मामलों को तत्काल हल कर दिया गया।

इस मौके पर कुछ पति-पत्नी विवाद, कुछ अभियोग पंजीकरण संबंधित समस्या और कुछ जमीनी विवाद सम्बंधित प्रकरण थे, जिनका मौके पर ही निस्तारण करवाया गया।

पुलिस चौपाल के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर 01,क्षेत्राधिकारी फरेन्दा 03,थाना कोठीभार 01,थाना निचलौल 01 थाना फरेन्दा 01और महिला थाना सम्बन्धित 01 प्रकरण सहित कुल 22 प्रकरण सामने आये, जिनमें से 19 का मौके पर निष्तारण किया गया। शेष जमीन सम्बन्धित प्रकरण को कल समाधान दिवस में रखा जायेगा।
Published : 13 August 2021, 6:09 PM IST
Topics : Chaupal maharjganj Pradeep Gupta SP uttar pradesh उत्तर प्रदेश एसपी चौपाल प्रदीप गुप्ता महराजगंज