हिंदी
गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने कहा कि सोमवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित तीन नक्सली मारे गए हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार गढ़चिरौली पुलिस की एक विशेष लड़ाकू शाखा सी-60 कमांडो की दो इकाइयों को तुरंत इलाके में तलाशी के लिए भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि जब टीमें तलाशी अभियान चला रही थीं, तब नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसका सी-60 कर्मियों ने जवाब दिया।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से एक पुरुष और दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किये गये। अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक की पहचान पेरिमिली दलम के प्रभारी और कमांडर वासु के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एक एके-47 राइफल, एक कार्बाइन, एक इंसास राइफल, नक्सली साहित्य और सामान भी मिले।
Published : 13 May 2024, 3:38 PM IST
Topics : encounter Gadchiroli Naxalites गढ़चिरौली ढेर नक्सली महाराष्ट्र
No related posts found.