हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 24 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार काशीमीरा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप कदम ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हाल के दिनों में यहां सार्वजनिक स्थानों और लोगों के घरों से मोबाइल फोन चोरी होने की कई शिकायतें मिली हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस की एक जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज के अलावा तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार को ठाणे शहर में दो आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से पिछले दो दिनों में चोरी किए गए 24 मोबाइल फोन जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये है।
Published : 31 August 2023, 1:15 PM IST
Topics : गिरफ्तार ठाणे पुलिस बरामद महाराष्ट्र मोबाइल मोबाइल चोर
No related posts found.