हिंदी
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 40 वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने सोमवार को बिजली वितरण पैनल (डीपी) बॉक्स को छूकर खुद को करंट लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सातारा जिले के निवासी पुलिस कांस्टेबल काशीनाथ भगवान कराडे ने गिट्टीखदान पुलिस थाना क्षेत्र में खुद को बिजली का करंट लगा लिया।
उन्होंने कहा कि कराडे एक अन्य पुलिसकर्मी के साथ पेंशन नगर इलाके में किराए के मकान में रहता था।
अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल पिछले महीने से पुलिस मुख्यालय में ड्यूटी पर था और बीते कुछ दिन से परेशान था।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।
Published : 26 June 2023, 9:11 PM IST
Topics : आत्महत्या करंट नागपुर नागपुर शहर पुलिसकर्मी बिजली महाराष्ट्र
No related posts found.