हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने दुकानों और होटलों के साइनबोर्ड मराठी (देवनागरी लिपि) में लगाने की उच्चतम न्यायालय की 'समय सीमा' का पालन नहीं किए जाने पर आक्रामक विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। मनसे ने इस संबंध में बुधवार को मुंबई में बैनर लगाकर इस मुद्दे पर अपनी मंशा जाहिर की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मनसे ने उपनगरीय चेंबूर में कुछ होर्डिंग लगाए हैं, जिसमें कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय ने दुकानों और होटलों के नाम मराठी भाषा (देवनागरी लिपि) में लगाने के लिए 25 नवंबर तक की समय सीमा दी है।
मनसे के पोस्टरों में लिखा है कि समय सीमा के बाद तोड़फोड़ सहित आक्रामक विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पहले दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों के साइनबोर्ड क्षेत्रीय भाषा में रखने पर जोर दिया था।
Published : 23 November 2023, 7:56 AM IST
Topics : fierce protests maharashtra Maharashtra Navnirman Sena Marathi signboard चेतावनी मराठी साइनबोर्ड महाराष्ट्र महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना विरोध प्रदर्शन
No related posts found.