हिंदी
महाराष्ट्र: ठाणे जिले के भिवंडी में शनिवार को दो मंजिला गोदाम ढहने के कारण वहां रहने और काम करने वाले कई लोग फंस गए। बचाव अभियान में चार लोगों को बचाया गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ की प्रमुख अनीता जावंजल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मनकोली के वालपाड़ा इलाके में घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और ठाणे आपदा मोचन बल की एक-एक टीम बचाव अभियान में जुटी है।
इससे पूर्व, ठाणे क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि बताया, ‘‘वर्धमान कंपाउंड में दो मंजिला इमारत दोपहर करीब पौने दो बजे ढह गई। ऊपरी मंजिल पर चार परिवार रहते थे, जबकि नीचे के तल पर मजदूर काम करते थे।’’
उन्होंने बताया कि भिवंडी, ठाणे और आसपास के अन्य क्षेत्रों के दमकल कर्मियों को तलाशी और बचाव कार्यों में लगाया गया है। सावंत ने कहा कि मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
Published : 29 April 2023, 7:25 PM IST
No related posts found.