Maharashtra: भिवंडी में गोदाम ढहने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका, चार लोग बचाए गए
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में शनिवार को दो मंजिला गोदाम ढहने के कारण वहां रहने और काम करने वाले कई लोग फंस गए। बचाव अभियान में चार लोगों को बचाया गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।