हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में रविवार को दो मोबाइल फोन टावर में आग लग गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि आग तड़के चार बजकर 12 मिनट पर एक चॉल में उस स्थान पर लगी, जहां दो मोबाइल टावर लगे थे।
उन्होंने बताया कि आग लगने से टावर और उसमें लगे तार क्षतिग्रस्त हो गए।
अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का दल और स्थानीय दमकलकर्मी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और एक घंटे से अधिक समय के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
Published : 17 December 2023, 11:23 AM IST
Topics : आग ठाणे नगर निगम महाराष्ट्र मुंब्रा मोबाइल फोन टावर
No related posts found.