Maharashtra: महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार

नई मुंबई के एक गांव से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने के करीब दो सप्ताह बाद पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा चालक को महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Updated : 5 April 2023, 6:56 PM IST
google-preferred

नई मुंबई: एक गांव से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने के करीब दो सप्ताह बाद पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा चालक को महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक करीब 35 वर्षीय महिला का शव अदावली-भटावली गांव के सुनसान स्थान से बरामद किया गया था।

ठाणे जिले के ठाकुरपाड़ा के रहने वाले आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किए जाने से कुछ दिन पहले ही हिरासत में लिया गया था।

नवी मुंबई के जोन-1 के पुलिस उपायुक्त विवेक पंसारे ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ महिला का शव 22 मार्च को मिला था। उसके बाद इस सिलसिले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तुर्भे थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। ’’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में एक जांच शुरू की गई और पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, जिसमें पता चला कि महिला एक ऑटोरिक्शा से मौके पर पहुंची थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुलिस ने रिक्शा चालक का पता लगाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और जब महिला ने उससे 1,000 रुपये मांगे, तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला पर भारी पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी रिक्शा चालक ने महिला के शव को मौके पर ही फेंक दिया और वहां से फरार हो गया।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपी ऑटोरिक्शा चालक के खिलाफ दर्ज मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 भी जोड़ी गई है और महिला की शिनाख्त करने के प्रयास जारी है।

Published : 
  • 5 April 2023, 6:56 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement