हिंदी
महराजगंज: बसहियां नवलपरासी निवासी राम प्रसाद दुबे पिछले 19 दिनों से अपना चैन खो चुके हैं। बुजुर्ग राम प्रसाद की आंखे हर रोज अपने बेटे की राह देख रही है। राम प्रसाद का बेटा धर्मेंद्र 31 अगस्त को गोरखपुर गया था लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटा। राम प्रसाद के सब्र का बांध हर रोज टूटता जा रहा है।
राम प्रसाद ने निचलौल थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका सबसे छोटा पुत्र धर्मेंद्र गत 31 अगस्त को निचलौल में बाइक रखकर गोरखपुर गया था। उसके मोबाइल नंबर पर बात करने पर पता चला कि वह अगले दिन घर वापस आयेगा लेकिन वह अब तक घर नहीं आया। जाने के दो-तीन दिनों बाद उसका मोबाइल बन्द बताने लगा।
घर वालों ने शुरुआती दिनों में धर्मेंद्र की खूब खोज-बीन की लेकिन कुछ पता नही चला। अब निचलौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लेकिन अभी तक पुलिस भी लापता युवक को खोज नहीं सकी।
लापता युवक धर्मेंद्र अपने 2 बच्चों के साथ रह कर बुटवल में नौकरी करता था। लापता युवक की माता व बड़े भाई की पहले मौत हो चुकी है। बूढ़े पिता का अब सब्र टूटता जा रहा है। रो-रो कर उनका बुरा हाल है। पत्नी-बच्चे सभी धर्मेंद्र की राह देख रहे हैं।
Published : 19 September 2018, 7:42 PM IST
No related posts found.