हिंदी
महराजगंज: फरेंदा ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार ने जहर खा लिया है। जहर के सेवन के बाद उनकी हालत बेहद गंभीर है और उनका इलाज जारी है। विनोद कुमार द्वारा जहर खाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने किस तरह के विषाक्त का प्रयोग किया, इसकी भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक विनोद कुमार को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया, जहा उनका इलाज जारी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सेक्रेटरी फरेंदा के वार्ड नंबर-13 निराला नगर में किराए के मकान में रहते हैं। वे मूलतः बनारस के निवासी है। उनके परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।
मामले को लेकर और विवरण का इंतजार है।
Published : 23 May 2023, 1:29 PM IST
No related posts found.