हिंदी
महराजगंज: गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खण्ड पर सिसवा खड्डा के बीच ग्राम सवया के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक शव मिलने से सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि मृतक रेलवे के कर्मचारी था।
इसकी सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पहचान पिंकू कुमार निवासी ग्राम जैतिया थाना खोड़ा जनपद नालन्दा के रूप में हुई। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि सवया और सिसवा के बीच गेट संख्या 29 ac और 30b2 के बीच एक शव मिला।
Published : 20 February 2018, 11:58 AM IST
No related posts found.