हिंदी
महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुड़ली के सिवान में कृषि कार्य हेतु गेहूँ लादकर ले जा रही ट्राली और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गये लेकिन ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से गेहूं कटाने के लिए जा रहे किसान बाल-बाल बच गये।
घटना की सूचना के बाद ट्रैक्टर को उठाने के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई और काफी मशक्कत के बाद उसे उठाकर खड़ा किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्राली पर सवार 3 से 4लोग अपने खेत में गेहूं को कटाने जा रहे थे।
Published : 13 April 2019, 5:25 PM IST
No related posts found.