हिंदी
महराजगंज: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान कल समाप्त हो गया है। अब प्रत्याशी और समर्थक दोनों ही अपने अपने कयास लगा रहे हैं। राजनीतिक हवाओं में तरह तरह की गुणा गणित लगाई जा रही है। हालांकि आखिरी फैसला तो जनता ने कर दिया है जिसका खुलासा 23 मई को होगा।
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान खत्म हो चुका है और सभी प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम मशीन में कैद हो चुका है। वहीं ईवीएम को जनपद मुख्यालय पर बने स्ट्रांगरूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। 23 मई को मतगणना होनी है और उसी दिन प्रत्याशियों का भविष्य भी तय हो जाएगा।
प्रत्याशियों में उत्साह के साथ-साथ असमंजसता भी देखने को मिल रहा है। साथ ही प्रत्याशियों की पैनी नज़र स्ट्रांगरूम पर टिकी हुई है ताकि किसी के भी द्वारा कोई गड़बड़ी न की जा सके। अब देखने वाली दिलचस्प बात यह है की 23 मई को कौन जीत की तरफ़ अग्रसर होता है और किसके हाथ निराशा लगती है।
Published : 20 May 2019, 4:21 PM IST
Topics : 23 मई ईवीएम प्रत्याशी महराजगंज लोकसभा चुनाव स्ट्रांगरूम हार जीत
No related posts found.