महराजगंज में बड़े पैमाने पर थानेदारों और चौकी इंचार्जों के तबादले, बड़े मगरमच्छ उखड़े

पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने पुलिस महकमे में अचानक बड़े पैमाने पर डेढ़ दर्जन थानेदारों और चौकी इंचार्जों के तबादले कर दिये हैं। तबादलों की यह एक्सक्लूसिव खबर आप सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ रहे हैं। आज के तबादलों में श्यामदेउरवा, घुघुली, पनियरा, नौतनवा, कोल्हुई, बृजमनगंज के थानेदारों के नाम शामिल है।

Updated : 9 October 2018, 5:47 PM IST
google-preferred

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने मंगलवार को जिले के पूरे पुलिस महकमे में भारी पैमाने पर तबादले कर दिये। तबादलों के पीछे जिले की कानून-व्यवस्था को ज्यादा चुस्त-दुरस्त बनाना है। यह एक्सक्लूसिव खबर आप सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में एसपी आरपी सिंह ने किया पुलिस महकमे में फेरबदल, एक दर्जन से अधिक तबादले 

डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का बंपर असर, गिरी नाकारे थानेदार पर गाज

इस सूची की सबसे खास बात यह है कि पनियरा कांड पर डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का बंपर असर सामने आया है। पनियरा के बरगदवा गांव में जबरदस्त साम्प्रदायिक तनाव फैला था, जिसकी तीन दिनों से लगातार खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर चल रही थी, जिसके बाद यहां के नाकारा थानेदार मनीष सिंह यादव को एसपी ने निपटा दिया।

यह भी पढ़ें: रंगदारी मांगने वालों ने पुलिस टीम पर की जबरदस्त फायरिंग, जाने.. पुलिस ने कैसे संभाला मोर्चा, किया गिरफ्तार 

तबादलों की सूची-1 

1.    निरीक्षक, मनीष कुमार सिंह यादव- प्रभारी निरीक्षक थाना पनियरा से प्रभारी क्राइम ब्रांच
2.    निरीक्षक, कुशल पाल सिंह यादव- प्रभारी निरीक्षक थाना नौतनवा से प्रभारी डीसीआरबी
3.    उप निरीक्षक,उपेंद्र कुमार मिश्रा- थाना कोल्हुई से प्रभारी चौकी सम्पतिहा थाना नौतनवा
4.    उ.नि., ओम प्रकाश राज- प्रभारी चौकी कस्बा पनियरा से प्रभारी चौकी सिसवामुंशी थाना कोतवाली
5.    उ.नि., सूर्यभान यादव- थाना पनियरा से प्रभारी कस्बा पनियरा 
6.    उ.नि., आरकेश विसेन- थाना फरेन्दा से प्रभारी चौकी कस्बा फरेन्दा
7.    उ.नि., पवन कुमार गिरी- प्रभारी चौकी कस्बा फरेन्दा से थाना फरेन्दा
8.    उ.नि., विनोद कुमार राय- प्रभारी चौकी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी से प्रभारी चौकी सौनौली
9.    उ.नि., राम सहाय चौहान- प्रभारी चौकी भिठोली थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी
10.    उ.नि., अरुण कुमार दुबे- प्रभारी चौकी सिसवामुंशी थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी पकड़ी थाना कोतवाली
11.    उ.नि., मनोज कुमार सिंह- प्रभारी चौकी सम्पतिहा थाना नौतनवा से प्रभारी चौकी भिठोली थाना कोतवाली
12.    उ.नि., सुभाषचंद- प्रभारी चौकी पकड़ी थाना कोतवाली से थाना पनियरा

यह भी पढ़ें: क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिखाये कड़े तेवर, अपराध व सड़क हादसों के बढ़ने पर थानेदारों को फटकार 

तबादलों की सूची-2

1.    निरीक्षक, रामपाल यादव- प्रभारी निरीक्षक, थाना श्यामदेउरवा से प्रभारी निरीक्षक थाना घुघली
2.    निरीक्षक, पदमाकर राय- प्रभारी क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक थाना कोल्हुई 
3.    निरीक्षक, ज्ञानेंद्र कुमार राय- प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज से प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवा
4.    निरीक्षक, बिहागड़ सिंह यादव- थाना निचलौल से प्रभारी निरीक्षक थाना नौतनवा 
5.    उप निरीक्षक, राजप्रकाश सिंह- थाना घुघली से थानाध्यक्ष पनियरा
6.    उप निरीक्षक, सतीश कुमार सिंह- प्रभारी चौकी सोनौली से थानाध्यक्ष बृजमनगंज

यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा पर ट्रकों से अवैध कमाई करने वाले पुलिस कर्मी लाइन हाजिर 

तबादलों की सूची

 

इस तबादले में सोनौली चौकी इंचार्ज का भी तबादला शामिल है। 

Published : 
  • 9 October 2018, 5:47 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement