हिंदी
सिसवा (महराजगंज): जैसे जैसे चुनावी पारा चढ़ रहा है, नेताओं की सरगर्मी बढ़ती जा रही है।
इसी कड़ी में सिसवा विधानसभा में सपा प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल को जिताने के लिए सिसवा बाज़ार में सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह के साथ वरिष्ठ व्यापारी और समाजवादी नेता रोशन मद्देशिया और सपा के ज़िला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ने मिलकर रणनीति बनायी।

नजदीक आती चुनावी तिथि के साथ ही सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल को भारी जनसमर्थन के बाद युवाओं का भी साथ दिख रहा मिल रहा है। सिसवा चुनाव प्रभारी और सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह जनसंपर्क जोरों पर है और “युवा जोश करे पुकार, 10 मार्च को सपा सरकार” के नारे सुनाई दे रहे हैं।
Published : 12 February 2022, 12:39 PM IST
Topics : महराजगंज यूपी चुनाव विजयी अभियान समाजवादी पार्टी सिसवां विधानसभा सुनील सिंह सुशील कुमार टिबड़ेवाल
No related posts found.