महराजगंज LIVE: जनता की खुली अदालत में ली सपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. पुष्पलता मंगल ने शपथ, हजारों की संख्या में उमड़ा जनसमूह, आम जनता में दिखा जबरदस्त जोश
महराजगंज जनपद के इतिहास में पहली बार समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका सदर के चेयरमैन की कुर्सी पर बंपर वोटों से जीत दर्ज कर डंका बजाया है। इसके बाद बारी थी शुक्रवार को ऐतिहासिक शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण के साथी बनने को महराजगंज नगर की जनता हजारों की संख्या में पहुंची। वजह खास थी यह शपथ ग्रहण जनपद मुख्यालय के मुख्य चौराहे पर जनता की खुली अदालत में हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल रहे। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर