महराजगंज में पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल के नेतृत्व में सपा ने रचा इतिहास, पहली बार जीता चेयरमैन का चुनाव, सपाइयों में हर्ष की लहर

महराजगंज में नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने नया इतिहास रच दिया है। सपा ने पहली बार महराजगंज नगर पालिका और निचलौल नगर पंचायत के चेयरमैन के पद पर कब्जा जमाया है। सपा कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत के लिये पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल को बधाई दी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 May 2023, 4:54 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद के नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने नया इतिहास रच दिया है। सपा ने पहली बार महराजगंज नगर पालिका के चेयरमैन के पद पर कब्जा जमाया है। महराजगंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर सपा प्रत्याशी पुष्पालता मंगल 4285 मतों से विजयी घोषित हुईं है।

इसी तरह सिसवा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली सीट निचलौल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी शिवनाथ मद्देशिया ने 3506 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में सपा ने ये चुनाव लड़े। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनपद में सपा को मिली इस ऐतिहासिक जीत के लिये पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल को बधाई दी है। सपाइयों में हर्ष की लहर है।

पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल के साथ सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव और निर्मेश मंगल

महराजगंज सदर के नगर पालिका अध्यक्ष और निचलौल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा की जीत कई मायनों में खास है। इन दोनों सीटों पर सत्तारुढ़ दल भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी थी इसके बावजूद सपा ने बेहतर प्रबंधन के साथ चुनाव लड़ा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को लेकर आम जनता के बीच गयी, जिसका नतीजा यह रहा कि भारी अंतर से सपा ने चुनाव जीतकर भाजपा को हराने का काम किया।

Published : 
  • 13 May 2023, 4:54 PM IST

Related News

No related posts found.