हिंदी
महराजगंज: नगर निकाय चुनाव में सभी प्रमुख दलों सपा, भाजपा, कांग्रेस, बसपा समेत निर्दलीयों की संख्या को देखते हुए जगह-जगह पुलिस तैनात रही। विशेष लोगों को बाहर ही रोक लिया गया।
प्रमुख दलों के उम्मीदवारों का भी पार्टी कार्यालयों पर जमावड़ा लगा रहा। कलेक्ट्रेट के चारों ओर पुलिस की तैनाती रही।
11 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक महराजगंज नगर निकाय चुनाव अध्यक्ष पद के लिए जिले भर में कुल 129 नामांकन पत्र दाखिल किये गए।
महराजगंज जिले में निकाय चुनाव की कवरेज मतलब सिर्फ और सिर्फ डाइनामाइट न्यूज़।
निकाय चुनाव की पल-पल की खबरों से अपडेट रहने के लिए अभी तुरंत नि:शुल्क डाउनलोड करें डाइनामाइट न्यूज़ का मोबाइल एप: https://www.dynamitenews.com/mobile
नगर पालिका के अध्यक्ष के लिए नामांकन
महराजगंज नगर पालिका: 9
नौतनवा नगर पालिका: 7
नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
फरेंदा नगर पंचायत: 11
निचलौल नगर पंचायत: 11
घुघुली नगर पंचायत: 10
बृजमनगंज नगर पंचायत: 13
पनियरा नगर पंचायत: 25
परतावल नगर पंचायत: 14
सोनौली नगर पंचायत: 19
चौक नगर पंचायत: 10
Published : 17 April 2023, 7:15 PM IST
Topics : Maharajganj Nagar Panchayat UP Civic Election अध्यक्ष नगर निकाय चुनाव नगर पंचायत नगर पालिका महराजगंज सभासद