हिंदी
महराजगंज: समाजवादी पार्टी के नेता विनोद जायसवाल की कथित तौर पर थाने में पिटाई करने के मामला गरमाता जा रहा है। पिटाई करने वाले थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुरूवार को सपा के कुछ नेताओं ने पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता से मुलाकात की।
बता दें कि बृजमनगंज थाने में सपा नेता विनोद जायसवाल की कथित तौर पर पिटाई कर दी गई थी। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आज पूर्व विधायक के नेतृत्व में दर्जन भर से ज्यादा सपाई एसपी प्रदीप गुप्ता से मिल कर थानेदार वृजमनगंज पर कार्यवाही की मांग की।
पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी ने एसपी को बताया कि आम चुनावों को देखते हुए मामले को जॉच करवा कर दोषी के ऊपर कार्यवाही की जाए।
Published : 4 March 2021, 6:33 PM IST
Topics : कार्रवाई पिटाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज विनोद जायसवाल सपा नेता
No related posts found.