हिंदी
महराजगंज: एआरटीओ और ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर धन उगाही समेत बेवजह गाड़ियों के चालान काटने का आरोप लगाते हुए जिले के ऑटो चालकों ने अपना विरोध-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रखा। ऑटो चालकों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन ने उनका शोषण बंद नहीं किया तो वे बड़े स्तर पर चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।
ऑटो चालकों के धरने-प्रदर्शन और हड़ताल के कारण लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सवारियों को ऑटो न मिलने के कारण आवागमन की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
ऑटो चालकों का कहना है कि पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा उन्हें अनावाश्यक तरीके से परेशान किया जा रहा है। कागजात पूरे होने के बावजूद भी चालान काटा जा रहा है और उनसे अवैध उगाही की जा रही है। ऑटो चालकों ने टेम्पो एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
ऑटो चालकों का कहना है कि प्रशासन जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं करता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो वे चक्काजाम भी करेंगे।
Published : 27 June 2018, 2:04 PM IST
Topics : ARTO Auto Drivers Maharajganj protest ऑटो चालक ट्रैफिक पुलिस परिवहन विभाग प्रदर्शन महराजगंज हड़ताल
No related posts found.