हिंदी
महराजगंजः सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी प्रदेश में पशुओं की तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यहां तक हो गये हैं कि कार्रवाई करने पर ये तस्कर उल्टा पुलिस से ही भिड़ने लगते है। यहां भी एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पुलिस को तस्कर के कब्जे से गोवंश छुड़ाने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक निचलौल के देउरवा से नेपाल ले जाई जा रही 4 गायों को ठूठीबारी बॉर्डर के पास तस्कर से छुड़ाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल यहां जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाका लगाकर एक पिकअप को रोका तो चालक गाड़ी को रोकने की बजया निचलौल की तरफ तेज गति से गाड़ी भगाने लगे।

पुलिस ने जब पीछा किया तो पिकअप सवार बदमाश ने पुलिस को खूब छकाया। पुलिस ने किसी तरह पिकअप में बैठे समीर पुत्र हमीद निवासी गजौली थाना कोठीभार को पुलिस ने धर दबोचा।
ह भी पढ़ें: महराजगंज: मस्जिद में पहुंचा मदरसे का विवाद और उलझा.. दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
पिकअप की तलाशी लेने पर इसमें से 4 गाय पुलिस को बरामद हुई है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से एक अवैध पिस्तौल, एक सिम व 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Published : 10 September 2018, 7:56 PM IST
No related posts found.