हिंदी
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह की कड़ी मेहनत के चलते सोमवार पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। युवा कपड़ा व्यापारी आशुतोष पटेल की दिल दहलाने वाली हत्या के मामले में पुलिस ने थोड़ी देर पहले कांशी राम आवास से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले को सुलझाने की औपचारिक घोषणा मंगलवार को कर सकती है।
इस मामले में कोतवाल रामदवन मौर्य की नाकामी पर कई सवाल उठाये जा रहे हैं। एसपी आरपी सिंह ने भी लापरवाह कोतवाल को जमकर लताड़ा और सख्त हिदायत दी। लोगों में भी कोतवाल के खिलाफ भारी गुस्सा है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रॉड को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किये गये एक आरोपी का नाम राजा है। दोनो आरोपियो से पुलिस की पूछताछ जारी है।
पुलिस ने इस मामले कुछ लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन सोमवार शाम दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हिरासत में लिये गये कुछ लोगों को छोड़ दिया गया है।

इस हत्याकांड में पुलिस अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर सकती है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शराब के नशे में धुत्त होकर कपड़ा व्यापारी आशुतोष पटेल की हत्या की थी।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी किसी गैराज में काम करते है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज से बड़ी खबर.. आधा दर्जन पुलिस इंस्पेक्टरों का जिले से बाहर हुआ तबादला
गौरतलब है कि बैकुंठपुर स्थित पावर हाउस के सामने मेन सड़क पर शनिवार/रविवार की मध्यरात्रि एक बजे के करीब रॉड से मारकर हुई कुर्मी जाति के युवा कपड़ा व्यापारी आशुतोष पटेल की हत्या कर दी गयी थी।
Published : 16 April 2018, 8:30 PM IST
Topics : आशुतोष पटेल कपड़ा व्यापारी पुलिस महराजगंज हत्या
No related posts found.