हिंदी
फरेन्दा (महराजगंज): फरेंदा पुलिस ने बकरीद के मद्देनजर कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस मौके पर पुलिस ने लोगों से शांति पूर्वक अपने घरों में त्योहार मनाने की अपील भी की।
कस्बे में निकला गया फ्लैग मार्च विष्णु मंदिर, अंबेडकर तिराहा, स्टेशन चौराहा, मिलगेट आदि जगहों से होकर दुजरा। थानाध्यक्ष फरेंदा मनीष कुमार सिंह ने कहा कि लोग रक्षाबंधन व बकरा ईद का त्योहार शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं।

क्षेत्र में बकरीद धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने घरों में नमाज अदा की। नमाज के पश्चात नमाजियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं अपने-अपने घरों में बकरों की कुर्बानी दी गयी।
मुस्लिम धर्मावलंबियों का मानना है कि अल्लाह को कुर्बानी पसंद है। इस दिन सभी मुसलमान अपनी क्षमता के अनुसार खरीदे गए बकरों की कुर्बानी देकर स्वयं एवं जरूरतमंदों को भी खिलाते हैं। इस मौके पर चौकी इंचार्ज जय शंकर मिश्र समेत जिले को पुलिस फ़ोर्स भी मौजूद रही।
Published : 1 August 2020, 4:03 PM IST
Topics : ईद उल अदहा नमाज पुलिस फ्लैग मार्च बकरीद बधाई महराजगंज
No related posts found.