हिंदी
महराजगंज: जिले के नौतनवां क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गावों को 18 से 20 घंटे बिजली मिलने का आश्वासन लेकिन मुश्किल से चार पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। यह सभी गांव सोनौली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हुए हैं।
महराजगंज के नौतनवां क्षेत्र के सोनौली फीडर से जुड़े महदेईया, भगवानपुर, सेखुआनी, बेलभार, मनिकौरा, पेडारी, निपनिया, विषखोप, बैकुंठपुर, बोदरवार, पिपरवास, हरलालगढ़, मोतीपुर, खान टोला, मिश्रौलिया बाजार, जिगिना, जमुहानी, सोहनी, हनुमानगढ़िया, बड़हरा और बड़हरी आदि लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति समय से नहीं मिल रही है।

भीषण गर्मी में बिजली की समस्या से लोग त्रस्त हैं लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। गांव के लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। शिकायत करने के लिए लोग सरकारी नंबर पर फोन करते हैं तो वह कॉल रिसीव भी नहीं करते।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनौली फीडर जेई के मोबाइल के माध्यम से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं होता है।
Published : 3 July 2019, 5:14 PM IST
No related posts found.