हिंदी
महराजगंज: जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर एक वृद्धा का शव मिला। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
कोठीभार थाना क्षेत्र के गुरली के पास से रेलवे लाइन गुजरती है। गुरुवार को यहीं पर तकरीबन 70 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिला। वृद्धा की पहचान नहीं हो पाई है।
महराजगंज: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
महिला आसमानी सफेद साड़ी पहने हुए है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई रेलवे मेमो करके शव को मुर्दाघर भेज दिया है। साथ ही उसकी पहचान कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया वृद्धा की मौत का कारण रेल से गिरना बताया जा रहा है।
Published : 2 May 2019, 6:50 PM IST
Topics : कोठीभार थाना पहचान महराजगंज रेल लाइन रेलवे लाइन वृद्धा शव
No related posts found.