हिंदी
महराजगंज: ठूठीबारी थाने के रामनगर गांव में घर में सो रहे बुजुर्ग मुंद्रिका यादव की धारधार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मृतक के शव को प्राथमिक विद्यालय में फेक दिया गया। मृतक की उम्र 65 वर्ष था।
यह भी पढ़ें: महराजगंजः कालेज में छात्र-छात्राओं का भारी हंगामा.. बवाल देख भागा प्रबंधन
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इसकी छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: महराजगंजः कंबाइन मशीन से बाइक सवार ग्राम प्रधान की भीषण भिड़ंत.. तड़प-तड़प कर तोड़ा दम
सूत्रों की माने तो मृतक के बड़े लड़के शैलेश यादव से जायदाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। मृतक बुजुर्ग मुंद्रिका यादव छोटे लड़के सुरेश यादव के पास रहते थे। मृतक के दोनों लड़के बाहर रहते है।
Published : 21 November 2018, 10:43 AM IST
No related posts found.