हिंदी
महराजगंज: जिले के एक गांव के दर्जनों राशन कार्ड धारक जिलापूर्ति अधिकारी के यहां कोटेदार की मनमानी को लेकर शिकायत करने पहुंचे थे। लोगों का कहना है कि कोटेदार ने अपने मन से ही कई लोगों के नाम काट दिए थे जिसके बाद से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है।
महराजगंज के ब्लॉक मिठौरा के बेलवा खुर्द गांव निवासी दर्जनों राशनकार्ड धारक ने डीएसओ के दफ़्तर अपनी पीड़ा सुनाने पहुंचे थे। लोगों का आरोप था कि कोटेदार ने जानबूझकर राशन देना मना कर दिया है और उनका नाम कोटा लिस्ट से भी हटा दिया है।

बेलवा खुर्द से आये बुद्धू, श्यामबली, गुदुन, रामनाथ और शैलेश आदि ने बताया कि हमारे पास राशनकार्ड है और हम पात्र भी हैं लेकिन ग्राम प्रधान और कुछ अधिकारियों की मिली भगत से हम लोगों का कोटा से नाम ही काट दिया गया है।
इस संबंध में अधिकारियों से कई बार शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी लिए आज फिर मिलने आए हैं।
Published : 24 July 2019, 7:03 PM IST
Topics : administration DSO kotedaar Mahrajganj ration card कोटेदार जिलापूर्ति अधिकारी प्रशासन महराजगंज राशन कार्ड