हिंदी
महराजगंज से एक और बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर आ रही है। सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही और डकैती सामने आयी है। महाव नाले के नाम बीते महीनों में दो करोड़ से अधिक खर्च कर दिये गये फिर भी यह बंधा पहली बारिश भी नही झेल पाया और बंधा टूट गया जिससे आधा दर्जन गांवों में पानी घुस गया है। लोग घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो गये हैं। एक्सक्लूसिव खबर..
महराजगंज: सिंचाई विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आयी है। जिसका डर था, आखिर में वही हुआ और महाव नाला टूट ही गया।
इसकी चपेट में आधा दर्जन से ज्यादा गांव आ गए हैं।
#महराजगंज में महाव नाले के टूटने की खबर का डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने लिया संज्ञान, डाइनामाइट न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा- एडीएम स्तर के अधिकारी करेंगे जांच, कैसे टूटा नाला.. भ्रष्टाचार की होगी पूरी जांच? फिलहाल ग्रामीणों को सुविधा पहुंचाने पर है प्रशासन का जोर @CMOfficeUP pic.twitter.com/9hh3Sm3DWB
— डाइनामाइट न्यूज़ (@DNHindi) June 1, 2018
इन गांवो के बाढ़ पीड़ित लोग गांव से पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: DN Exclusive महराजगंज: सिंचाई विभाग के भ्रष्टाचार में डूब जाता है बाढ़ से बचाव का बजट
जिले के ठूठीबारी-बरगदवां मार्ग पर स्थिक महाव नाले की मरम्मत पर जिले के डकैत इंजीनियरों ने दो करोड़ रुपये फूंक डाले। इसका बड़ा हिस्सा बंदरबाट कर लिया गया।
इसी महाव नाला की सफाई के दौरान मानक के विपरीत काम होने पर पिछले दिनों ही किसानों द्वारा बंधे पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया गया था। महाव नाले की सफाई में भारी गड़बड़ी की गयी है।

फिर शुक्रवार की दोपहर में वही हुआ जिसकी आशंका डाइनामाइट न्यूज़ ने पहले ही कर दी थी।

महाव नाले से सटे हुए गांव देवघट्टि, हरखपुरा, शिकारगढ़, हरपुर पाठक समेत आधा दर्जन गांव जलमग्न हो गए हैं।

प्रशासन चैन की बंसी बजा गरीबों को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है।
डीएम भड़के भ्रष्ट इंजीनियरों पर, 24 घंटे में ठीक करें बांध
इधर डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए डीएम अमर नाथ उपाध्याय का गुस्सा भ्रष्ट इंजीनियरों पर फट पड़ा और ुन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्यवाही होगी। उन्होंने 24 घंटे के अंदर बांध की मरम्मत के निर्देश दिये हैं।
Published : 1 June 2018, 7:49 PM IST
No related posts found.