Maharajganj: घुघली पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जानिये क्या है मामला

डीएन संवाददाता

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में दो अभियुक्तों के पास से गांजा व कट्टा बरामद किया गया। अभियुक्तों के परिजनों ने पुलिस पर झूठा केस दर्ज करने के आरोप लगाए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त


महराजगंज: घुघली पुलिस ने बैकुंठी घाट मंदिर के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों में से एक के पास 32 बोर का अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस मिले। जबकि दूसरे के पास से 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। विधिक कार्रवाई कर पुलिस (Police) ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। 

जानें पूरा मामला 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र के डोमन छपरा निवासी अभियुक्त तबरेज (30 वर्ष) पर मुकदमा संख्या 387/24 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत केस पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।

दूसरा अभियुक्त (25 वर्ष) आरिफ को 300 ग्राम गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पर मुकदमा संख्या 388/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें | महराजगंज: घर के दरवाजे पर खुलेआम युवक बेच रहा था गांजा, पुलिस ने धर दबोचा

इस संबंध में थानाध्यक्ष घुघली रामचरन सरोज ने बताया कि दोनों अभियुक्तों पर विधिक कार्रवाई की गई है। 

एसपी से लगाई गुहार 

अभियुक्त तबरेज के पिता सिकंदर ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सिकंदर ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से कहा कि उनका लड़का तबरेज और उनके भाई का नाती आरिफ 15 अक्टूबर की शाम को घुघली गए थे। जब वह पुलिस चौकी के नजदीक खड़े थे तभी गांव के ही निवासी नुरूददीन अरबाज कमालू ने पुलिस को पैसे देकर दोनों को गिरफ्तार करवा दिया।

तबरेज के पिता का आरोप है कि पुलिस ने उनके लड़के तबरेज की जेब में रखे 10 हजार रूपए भी ले लिए। पुलिस की पिटाई से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। दोनों को घुघली थाने में बिठाया गया। गुरूवार की सुबह एसपी को शिकायती पत्र देते हुए कहा गया कि दोनों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। मुझे आशंका है कि फर्जी केस में पुलिस जेल भेज सकती है।

यह भी पढ़ें | महराजगंजः घुघली में शराब मालिक, मुनीब समेत 6 पर पुलिस ने दर्ज किया केस, एक गिरफ्तार

पीड़ित सिकंदर

गिरफ्तारी स्थल पर सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) की यदि जांच की जाए, तो सारी सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। पीड़ित सिकंदर ने अपने बेटे व नाती को न्याय दिलाने की मांग एसपी से की है। 

अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। 
https://www.yuvadynamite.com/










संबंधित समाचार