हिंदी
महराजगंज: महराजगंज में जारी बाढ़ के कहर के बीच फरेंदा के विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने आज लगातार तीसरे दिन प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया और प्रभावित लोगों का हालचाल जाना। इस मौके पर विधायक ने फरेंदा के SDM को भी कई जरूरी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: संकट में महराजगंज, बाढ़ से सैकड़ों लोग बेघर, कई क्षेत्र जलमग्न
बाढ़ के बाद विधायक बजरंग सिंह ने आज अपने तीसरे दौरे के दौरान कई गांवों को जायजा लिया। साथ ही उन्होंने फरेंदा SDM को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने, प्रभावित लोगों को समय पर सुरक्षित जगह पहुंचाने, प्रभावितों के खान-पान की व्यवस्था व उन्हें जरूरी मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने के भी निर्देश दिए।

VIDEO: महराजगंज में बाढ़ का कहर जारी, फरेंदा से टूटा सड़क संपर्क
इस दौरे पर विधायक बजरंग बहादुर सिंह के साथ प्रधान रविन्द्र सिंह, पप्पू यादव, ब्रिजेश राय, रामसेवक सिंह नागेश्वर पासवान, शिववचन जयसवाल, अनिल सिंह कछरहा मौजूद रहे।
डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें।
Published : 16 August 2017, 4:11 PM IST
No related posts found.