हिंदी
महराजगंज: पिछले कई दिनों से महराजगंज महोत्सव से जुड़ी एक-एक खबर आप अपने चहेते लोकप्रिय चैनल डाइनामाइट न्यूज़ पर देख रहे हैं।
रविवार की रात भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ तथा मैथिली ठाकुर के गीतों के नाम रही।

जैसे ही निरहुआ ने ‘निरहुआ नाम बा’ और ‘निरहुआ रिक्शावाला’ गाना गाया भीड़ तालियों पर टूट पड़ी।

इसके बाद बारी आयी मैथिली ठाकुर की। मैथिली ने ‘हम कथा सुनाते राम सकल गुण गान की’, ‘मोसे नैना मिलाइके’, ‘ए पहुना एहि मिथिला में रहना’, ‘तुम्हे जिंदगी भूल जानी पड़ेगी’, ‘मेरे रश्क-ए-कमर’ गाया तो लोग मंत्रमुग्ध हो उठे।

कार्यक्रम स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुलिस को लोगों को रोकना पड़ा। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने खुद पुलिसिया टाटा सूमो में बैठ लाउडस्पीकर से बार-बार जनता से अपील की कि भारी भीड़ है इसलिए वे वापस घर लौट जायें।

इससे पहले शनिवार को पहले दिन कुमार विश्वास सहित पांच कवियों ने अपनी महफिल जमायी थी। महोत्सव के आखिरी दिन सोमवार को पंकज उधास का कार्यक्रम है।
Published : 2 October 2022, 11:13 PM IST
Topics : Maharajganj Maharajganj Mahotsav Maithili Thakur nirahua निरहुआ महराजगंज महराजगंज महोत्सव मैथिली ठाकुर