हिंदी
महराजगंज: सिसवां नगर स्थित डम्पिंग यार्ड में स्वच्छता अभियान की न सिर्फ धज्जियां उड़ाई जा रही है बल्कि खुले में कूड़ा जलाया जाने से यहां लोग बीमार पड़ रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने जब मौके पर जाकर स्थिति को देखा तो इससे वहां प्रशासन में हड़कम्प मच गया। नगर के बीचों- बीच स्थित सिसवां नगर पंचायत के वार्ड नं- 14 में पूरे नगर पंचायत का कूड़ा यहीं डाला जाता है। जिससे आस- पास रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हुआ पड़ा है।
इस कूड़े में मवेशी विचरण करते रहते हैं, कूड़े को खुले में जलाये जाने से इससे जो जहरीला धुआं निकलता है यह लोगों को गंभीरतौर पर बीमार कर रहा है। इस बारे में जब सभाषद से पूछा गया तो उनका कहना था कि डम्पिंग के लिए जमीन अधिग्रहण कर ली गई है, वहां कूड़ा नहीं गिरवाया जा रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर अध्यक्ष को भी जानकारी दी गई है बावजूद मामले में किसी भी अधिकारी ने स्थिति को ठीक करने की कोई जहमत नहीं उठाई है।
यह भी पढ़ेंः जानें...आखिर ऐसा क्या हुआ कि गूगल की नौकरी और लाखों का सैलरी पैकेज छोड़कर बनीं साध्वी
नगर वासियों ने बताया कि सिसवां में रहने वाले लोग ज्यादातर स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं, बावजूद जिम्मेदार लोग यहां कूड़ा फेंक रहे हैं जिस वजह से न सिर्फ दुर्गंध आती है बल्कि कूड़े को खुले में जलाये जाने से बीमारियां भी फैल रही है।
Published : 28 November 2018, 6:29 PM IST
Topics : आग उत्तर प्रदेश कूड़ा डम्पिंग यार्ड धुआं नगर पंचायत बीमारी महराजगंज लोग सिसवा नगर
No related posts found.