महराजगंज: डीएम-एसपी NDRF की नाव से पहुंचे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में, लोगों के बीच जाकर लिया स्थिति का जायजा, दिये कई निर्दश

उत्तर प्रदेश का महराजगंज जनपद पिछले दिनों से बाढ़ से जूझ रहा है। नदी-नालों में उफान के कारण कई क्षेत्र बाढ़ से प्रबावित हैं। सोमवार को डीएम और एसपी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचे और ताजा स्थिति का जायजा लिया। पूरी रिपोर्ट

Updated : 30 August 2021, 5:28 PM IST
google-preferred

महराजगंज: उत्तर प्रदेश का महराजंगज जनपद पिछले कुछ दिनों से बाढ़ के कहर से जूझ रहा है। कई क्षेत्रों में बाढ़ ने भारी आफत मचा रखी है, जिससे लोग खासे परेशान हैं। सड़के और मार्ग पानी में जलमग्न हो जाने से कई गांवों का संपर्क कट चुका है और लोगों के घरों में पानी घुस गया है। प्रशासन भी युद्ध स्तर पर बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत व बचाव कार्यों में जुटा हुआ है लेकिन बाढ़ का व्यापकता के सामने कई प्रयास छोटे नजर आ रहे हैं। 

सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने निचलौल और नौतनवा तहसील के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बाढ़ से उपजे हालात के निरीक्षण पर निकले डीएम और एसपी ने प्रभावित लोगों सो मुलाकात की और उनका हालचाल भी जाना। इसके साथ ही अन्य बाढ़  प्रभावित क्षेत्रों का भी जायजा लिया गया। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों में जुटी टीम को जरूरी निर्देश दिये।

डीएम और एसपी ने एनडीआरएफ की नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नौतनवां तहसील के ग्रामसभा चकदह टोला महुलैना पहुंचे और खाद्य-सामग्री का वितरण किया। 

इस मौके पर जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग 24 घंटे सतर्क रहें और बाढ़ पीड़ितों को सभी जरूरी सेवाएं और सुविधाएं पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिये गये। प्रभावित लोगों तक हर हाल में राहत सामग्री समेत हर जरूरी सामान तत्काल पहुंचाने के भी निर्देश दिये गये।  

Published : 
  • 30 August 2021, 5:28 PM IST

Advertisement
Advertisement