महराजगंज: जानिये पंचायत चुनाव में नामांकन से जुड़ा हर अपडेट, प्रत्याशियों की भारी भीड़, डीएम और एसपी का दौरा, देखिये VIDEO

जिलाधिकारी उज्जवल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने विकासखंडों में पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। जिलधिकारी ने डाइनामाइट न्यूज से इस मौके पर खास बातचीत भी की। पढिये पूरी रिपोर्ट

Updated : 7 April 2021, 2:00 PM IST
google-preferred

महराजगंज: पंचायत चुनाव के लिये दूसरे चरण के नामांकन के पहले दिन प्रत्याशियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जनपद मुख्यालय से लेकर सभी विकासखंडों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जिलाधिकारी उज्जवल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अफसरों व कर्मचारियों से कई तरह की जानकारी मांगी।  

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले का कुख्यात गुंडा और गैंगेस्टर अनिल गुप्ता 6 महीने के लिए हुआ जिला बदर

इस मौके पर डाइनामाइट न्यूज से खास बातचीत में जिलाधिकारी उज्जवल कुमार ने कुमार ने कहा कि जिला मुख्यालय समेत सभी विकासखंडों में नामांकन की प्रक्रिया अपने तय समय के मुताबिक शुरू कर दी है। सभी प्रत्याशियों को आयोग द्वारा बताये गये निर्देशों के अनुसार नामांकन करना होगा। सभी प्रत्याशियों को नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। इसके साथ ही सभी नामांकन स्थलों पर कोविड-19 के मद्देनजर सभी गाइडलाइंस का पालन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज हिन्दू युवा वाहिनी के नेताओं ने खोला मोर्चा, कहा- भाजपा का नहीं सांसद पंकज चौधरी का होगा चुनाव में विरोध

जिलाधिकारी उज्जवल कुमार ने डाइनामाइट न्यूज से कहा कि सुरक्षित और शातिपूर्ण नामांकन व्यव्सथा सुनिश्चिचत कराये जाने के लिये सभी नामांकन केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य संबंधित कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर कई जगहों पर पुलिस बैरिकेडिंग भी कई गई है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज हिंदू युवा वाहिनी के ज़िला अध्यक्ष का बड़ा आरोप, सांसद पंकज चौधरी ने साज़िश के तहत नहीं देने दिया हियुवा कार्यकर्ताओं को टिकट

 

 

बता दें कि दो दिन तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया आज सुबह  8 बजे से शरू हुई जो शाम 5 तक चलेगी। कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत का नामांकन होगा जबिक  12 ब्लाकों में तीन पदों के लिए नामांकन हो रह। 

जनपद के 12 ब्लॉकों में प्रधान पद के 882, बीडीसी पद के 1166 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 10192 पदों के लिये कुल 13330 नामांकन कक्ष बनाये गये हैं। पंचायत चुनाव समेत को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। बैरियर, चेकप्वाइंट और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। 

जिलाधिकारी उज्जवल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने विकासखंडों में पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया का जायजा ले रहे हैं और अफसरों-कर्मचारियों से जानकारी मांग रहे हैं।  

Published : 
  • 7 April 2021, 2:00 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement