महराजगंज: कोल्हुई में सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, लग रहे कई कयास, जानिये पूरा अपडेट

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे एक युवक का शव मिले से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 June 2023, 12:48 PM IST
google-preferred

कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सिक्स लेन सड़क के किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया। शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। युवक की मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। मामले में आग की जांच और कार्रवाई जारी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कोल्हुई क्षेत्र के गांव गुर्चिहा और कुशहा गांव के सीवान में बन सिक्स लेन सड़क बन रही है। इसी सड़क के किनारे एक तीस वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। शव की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौत के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

एसओ कोल्हुई महेंद्र यादव ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि बरामद हुए शव की पहचान 30 वर्षीय दिनेश गुप्ता निवासी कमहरिया के रूप मे हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच-पड़ताल जारी है।

Published : 
  • 19 June 2023, 12:48 PM IST

Related News

No related posts found.