महाराजगंज: विवाद के चलते सामने आए सभासद व नपा कर्मचारी, पुलिस को भी दी गई तहरीर

यूपी के महाराजगंज में नगर पालिका कर्मचारियों व सभासदों के बीच का विवाद बढ़ता चला जा रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 11 July 2024, 3:39 PM IST
google-preferred

महाराजगंज: नगर पालिका सिसवा इन दिनों खुब चर्चा पर है। नपा के कर्मचारियों व सभासदों की लड़ाई अब और तूल पकड़ने लगी है। बुधवार को विवाद के बाद दो कर्मचारियों के खिलाफ नामजद दस सभासदों के हस्ताक्षर युक्त तहरीर पुलिस को दी तो वहीं वृहस्पतिवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने भी सात सभासदों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।

   डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सभासदों ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बुधवार को निकाय कार्यालय में कर्मचारियों की निष्क्रियता को लेकर अधिशासी अधिकारी से शिकायत करने पहुंचे तब ईओ ने सबको कर्मचारियों से रूबरू करा दिया जिसके बाद विगत दिनों निकाय बोर्ड की बैठक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिल कुमार का सेवा बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव का विरोध करने से नाराज अनिल कुमार पंप अटेंडेट व मो. शकील काजी हाउस मोहर्रिर ने सभी कर्मचारियों को उकसा कर हम सभी को जान से मारने की नियत से लाठी डंडा लेकर दौड़ा दिया।

 इसके बाद हम लोगों ने ईओ के कार्यालय में खुद को बंद करके अपनी जान बचाई, उक्त घटना के दौरान अनिल गुप्ता व मो. शकील ने कर्मचारियों के साथ आकर सभासद  जितेंद्र वर्मा, रघुवर यादव, आशीष कुमार उर्फ शिब्बू मल्ल तथा  सभासद प्रतिनिधि विवेक सिंह, हासिम अंसारी, जितेंद्र सिंह से झड़प और दुर्व्यवहार करने लगे। जिसको सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से प्रमाणित किया जा सकता है।

वहीं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की तहरीर में कहा गया कि अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शकील अहमद आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की उपस्थिति सत्यापन कार्य कर रहे थे कि अचानक साजिश के तहत सभासद व सभासद प्रतिनिधि विवेक सिंह,रघुवर यादव,हासिम अंसारी, सूरज पाण्डेय,जितेंद्र सिह,राजन विश्वकर्मा,जितेंद्र वर्मा बाइक पर सवार हो कर कार्यालय पहुंचे व बिना अधिकार के कुछ कर्मचारियों को जाति सूचक शब्दों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे।

वहीं महिला सफाईकर्मियों के खिलाफ भी अशोभनीय शब्द प्रयोग किये। इस मामले में प्रशासन से छान बीन कर कार्यवाही की मांग की गई है। इस संदर्भ मे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिल चुकी है जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Published :  11 July 2024, 3:39 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement