हिंदी
कोल्हुई (महराजगंज): भारत सरकार के स्वच्छ पेयजल योजना का महराजगंज में धज्जियां उड़ती दिख रही है। महराजगंज जिले के बृजमनगंज ब्लॉक के बहादुरी बाजार में सरकारी हैंडपंप पिछले कई दिनों से कूड़े के ढ़ेर पड़ा हुआ है। जिस पर प्रशासन की नजर तक नहीं जा रही है और जिम्मेदार इससे बेखबर बने हुए है।
मिली जानकारी अनुसार बृजमनगंज ब्लॉक के बहदुरी बाजार में सरकारी हैंडपम्प पिछले कई दिनों से कूड़े के ढेर की शोभा रहा है। जिसकी वजह से इलाके लोग स्वच्छ और साफ पानी पीने के लिए दर दर भटक रहे है।
बता दें कि करीब 4 महीने पहले बहदुरी में नाली निर्माण के समय नल को उखाड़ दिया गया था। जिसके बाद इसे दोबारा नहीं लगवाया और तभी से ये सरकारी हैंडपम्प कूड़े में पड़ा हुआ है। वहीं जिम्मेदार भी उसको लगवाने की जहमत नही उठा रहे है। वैसे बहदुरी कस्बे के अधिकतर नल खराब पड़े हुए है। जिसके कारण राहगीरों और साप्ताहिक बाजार आने वाले लोगो को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।
Published : 13 February 2022, 2:29 PM IST
Topics : Clean drinking water scheme garbage government hand pump Maharajganj भारत सरकार महराजगंज सरकारी हैंडपंप स्वच्छ पेयजल योजना