हिंदी
महराजगंजः बंधक संपति को मुक्त कराने एकमा लक्ष्मीपुर गांव में पहुंचे तहसील प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोक होने की खबर है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन को बंधक रखा गया है, वह वो जमीन नहीं है, जिसे प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील प्रशासन द्वारा दूसरे जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है, जो गलत है।
तहसीलदार अरविंद श्रीवास्तव ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि ओम ट्रेडिंग कंपनी के नाम 35 लाख रुपये का लोन न चुका पाने पर बंधक सम्पति को खाली कराने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया था। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सम्पति को खाली कराकर बैंक के सुपुर्द कर दिया गया है।
Published : 30 December 2022, 6:20 PM IST
Topics : झड़प तहसील प्रशासन नौतनवा तहसील महराजगंज संम्पति कब्ज
No related posts found.