हिंदी
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के नौतनवा की विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी आज महराजगंज जनपद मुख्यालय स्थित डाइनामाइट न्यूज़ के ब्यूरो कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि कांग्रेस ने सम्मान सहित दोनों बहनों तनुश्री त्रिपाठी और अलंकृता त्रिपाठी को आज प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में मंच पर बुलाया था। इसलिये वह मंच पर पहुंची थीं। यदि कोई सम्मान देता है तो आप उसे मना नहीं कर सकते।

इसके अलावा उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस बार चुनाव केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। इस चुनाव में जनता बहुत बोलते नहीं दिख रही है। महराजगंज में तो सीधी कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर है। दोनों ओर से पूरी ताकत लगाई जा रही है। वहीं गठबंधन की ओर से मैदान में प्रत्याशी भी अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं लेकिन वह उस तरीके से सामने नहीं आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: महराजगंज में गरजी प्रियंका गांधी.. बोली- देश के संस्थानों पर कब्जा कर रही भाजपा
निर्दलीय विधायक होने पर वह किसके साथ हैं इस सवाल पर उन्होंने कहा कि सपोर्ट की कहां बात है, मेरी बहन तनुश्री त्रिपाठी कांग्रेस की ओर से एक दिन की प्रत्याशी रही थी। उसके बाद उन्हें दिल्ली बुलाया गया और समझाया गया कि वह अभी नहीं चुनाव नहीं लड़े। ऐसी में मेरा नैतिक दायित्व है यदि मेरी बहन कोई प्रतिबद्धता रखती है तो मैं भी उसे पूरा करूं।
गठबंधन कितनी सीटों पर जीत दर्ज करेगा के सवाल वह बेबाक तौर पर कहते हैं कि इस बार केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर हैं। गठबंधन प्रदेश की दो-चार सीटों पर मजबूती से टक्कर दे रही है। जितनी जातियों को लेकर मेल मिलाप किया गया है वह अपना असर दिखाएंगी इसमें मुझे शक है।
Published : 16 May 2019, 7:26 PM IST
Topics : अमनमणि त्रिपाठी अलंकृता त्रिपाठी उत्तर प्रदेश कांग्रेस तनुश्री त्रिपाठी निर्दलीय विधायक नौतनवा भाजपा महराजगंज
No related posts found.