महराजगंज: सुरक्षा घेरा छोड़ आम जनता से मिलीं प्रियंका गांधी वाड्रा, लोगों का जीता दिल, अमरमणि त्रिपाठी की दोनों बेटियां भी रहीं साथ-साथ

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज महराजगंज में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने पहुंची थी। इस दौरान उन्‍होंने सुरक्षा चक्र को तोड़कर आम जनता से मिलीं। इससे पहले उन्‍होंने पार्टी प्रत्‍याशी सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में जीएसवीएस इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया।



महराजगंज: जिले के जीएसवीएस इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने के बाद जैसे ही प्रियंका गांधी आम लोगों का अभिवादन करने पहुंची तो उनका जोश देखने लायक था। लोगों ने जमकर उनके साथ सेल्‍फी ली। उनसे हाथ मिलाने के लिए लोगों में गजब का उत्‍साह था।

महराजगंज में सुरक्षा घेरा तोड़कर लोगों से मिलती प्रियंका गांधी 

जनसभा में पहुंचे लोगों ने प्रियंका जिन्‍दाबाद के नारे से जीएसवीएस इंटर कॉलेज का मैदान गूंज उठा। उन्‍होंने लोगों से कहा भाजपा सरकार की नीतियों ने लोगों को परेशान कर दिया है। आपका जोश और संख्‍या देखकर मुझे पूरा विश्‍वास है कि आप कांग्रेस की ओर उम्‍मीद और आश से देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में गरजी प्रियंका गांधी.. बोली- देश के संस्‍थानों पर कब्‍जा कर रही भाजपा

लोगों से हाथ मिलाती प्रियंका गांधी

इस दौरान उनके साथ अमरमणि त्रिपाठी की दोनों बेटियां तनुश्री और अलंकृता भी साथ रही। उन्‍होंने कहा प्रधानमंत्री पांच साल की एक भी उपलब्धियां नहीं बता पा रहे हैं इसीलिए इधर उधर की बात कहते रहते हैं। यह चुनाव देश व सभी लोगों के भविष्य का है, बारीकी से सोच कर जनप्रतिनिधि व पार्टी का चुनाव करें। कांग्रेस झूठे वादे नहीं  करती, धरातल पर काम करती है।

यह भी पढ़ें: लूट खसोट और भ्रष्‍टाचार पर अंकुश लगाने वाले पीएम मोदी देश के सबसे बड़े हीरो: दिनेश लाल निरहुआ

लोगों से बातचीत करती प्रियंका गांधी

उन्‍होंने लोगों से कहा कि आज आमजन असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस किसान बजट व विकास परक बजट बनाएगी। कांग्रेस सभी की लड़ाई लड़ना चाहती है । सरकार बदलिए व भविष्य मजबूत बनाइए। 

हेलीकॉप्‍टर से उतरने के बाद सभास्‍थल की ओर जाती प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा में प्रमुख रुप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, एआईसीसी सदस्य और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री तलत अजीज, पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह, एआईसीसी सदस्य शरदेंदु पांडेय मौजूद रहे।  










संबंधित समाचार