हिंदी
महराजगंज: मिशन शक्ति के तहत महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिलाधिकारी अनुनय झा ने कक्षा 10 में जिले की टॉपर निधि यादव को एक दिन की जिलाधिकारी नामित किए है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार निधि ने जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों से परिचय प्राप्त किया।
निधि ने जिलाधिकारी कार्यालय में जनता सुनवाई करते हुए एक प्रकरण का मौके पर ही रफा-दफा कर दिया। निधि ने ग्रामीण विकास, पुलिस, राजस्व सहित कुल 08 प्रकरणों को सुना।
जिलाधिकारी न्यायालय में राजस्व की फाइलों का भी किया अवलोकन। जिलाधिकारी अनुनय झा को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे भविष्य में अच्छा करने की प्रेरणा मिली है। यह भी कहा की मेरी कोशिश होगी कि भविष्य में मैं पूर्णकालिक डीएम बनूं।
Published : 8 October 2024, 1:43 PM IST
Topics : 10th topper 10वी टापर निधि ANUNAYJHAA DM Maharajganj problems एक दिन की डीएम समस्याएं समस्याओं