Mahakumbh 2025: प्रयागराज में भीषण जाम की समस्या जारी, सड़कों पर लगी वाहनों की कतार

Mahakumbh 2025: तीर्थनगरी प्रयागराज के रास्तों में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है। आगे जानने के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 February 2025, 4:18 PM IST
google-preferred

महाकुंभ 2025: 144 साल बाद आने वाला यह महाकुंभ मेला देश-विदेशों में काफी प्रसिद्ध हो रखा है। महाकुंभ के रास्तों में श्रद्धालुओं का सैलाब जारी है। देश के कोने-कोने से लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए के लिए आ रहे हैं, जिस चलते सड़कों पर भारी जाम लग रहा है। ऐसे में मिनटों के रास्ते घंटों में बदल जा रहे हैं। इस भारी जाम के दौरान श्रद्धालु काफी परेशान हो रहे हैं, खान-पान की वस्तु महंगे दामों में बिक रही है। तीर्थनगरी में श्रद्धालु की भीड़ को देखते हुए प्रशासन व पुलिस टीम रास्तों में बैरिकेड लगा रही है। 

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, तीर्थनगरी के चारों ओर लंबा जाम लगा हुआ, जिससे बाहर निकलना श्रद्धालुओं के लिए मुश्किल हो गया है। संगम में जाने वा आने वाले रास्ते वाहनों से खचाखच भरे हुए हैं। प्रयाग स्टेशन ही नहीं जंक्शन, झूंसी, नैनी, रामबाग प्रयागराज, फाफामऊ व छिक्की स्टेशनों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। सड़कों पर भारी जाम को मध्य नजर रखते हुए श्रद्धालु अब ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। श्रद्धालुओं लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी भारी जाम का सामना करना पड़ा। 

प्रयागराज में जाने के लिए भारी जाम की सबसे खराब स्थिति मिर्जापुर व लखनऊ में पाई गई है। इस मार्ग पर 8 से लेकर 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारे देखने को मिली है। वहीं, घर को लौट रहे श्रद्धालुओं को भी जाम का सामना कर रहे हैं। हालांकि, कुछ दिनों से शहरवासियों को भारी जाम से छुटकारा प्राप्त हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रविवार रात 1.30 बजे मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर लंबा जाम लगा हुआ था। छह घंटे स्थिति सामान्य होने के बाद सोमवार सुबह फिर भारी जाम लग गया। कठौली से डिगिया तक करीब आठ किलोमीटर के रास्ते में वाहनों को चार से पांच घंटे का सफर करना पड़ा। 

प्रयागराज-लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर भी पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। कल सुबह नौ बजे चौफटका पुल, सुलेमसराय, हाईकोर्ट पानी टंकी, नेहरू पार्क रोड व अन्य जगहों पर भारी जाम के चलते लोगों का काफी तकलीफ हुई। इन रास्तों पर 11 बजे तक भारी जाम लगा रहा। श्रद्धालुओं की कई वाहनें जब महाकुंभ पहुंची, तो उन्हें मेले में अंदर आने से रोका गया। भारी जाम की स्थिति को देखते हुए सोहबतियाबाग, बालसन, चुंगी, अलोपीबाग समेत अन्य जगहों पर बैरिकेडिंग करके वाहनों को रोका गया।

Published :  18 February 2025, 4:18 PM IST

Related News

Advertisement