हिंदी
महराजगंजः धानी-फरेन्दा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकन्दरा जीतपुर पेट्रोल पंप के पास मैजिक और कार की टक्कर हो गई। जिसमें पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गये। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सिद्वार्थनगर की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित हो गई और मैजिक से टकरा गई। जिसकी वजह से यह हादस हो गया। कार में बैठे पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गये। ग्रामीणो ने इसकी सूचना धानी पुलिस को दी।
चार की हालत गंभीर
स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी धानी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायलों को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
डा. प्रकाश चन्द चौधरी ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि घायलों में चार लोग संतोष, हरिओम, सुरेन्द्र और सकिल को ज्यादा चोटें आई हैं। उन्हे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
Published : 7 January 2023, 6:37 PM IST
Topics : आमने सामने घायल टक्कर महराजगंज मैजिक और कार हालत गंभीर
No related posts found.